न्यूज़ देशआदेश करतारपुर के जंगल में शिवा नवयुवक मंडल ने किया पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम, विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे रोपे:संजय
देशआदेश /पांवटा साहिब।
विकास खंड पांवटा साहिब के अंतर्गत शिवा नवयुवक मंडल करतारपुर की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गांव करतारपुर के जंगल में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के करीब 100 पौधे रोपे।
पौधारोपण अभियान में शिवा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार, कैशियर दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष राहुल देव सहित सदस्य विपिन कुमार, हेमराज, परमजीत सिंह, हितेश कुमार, पवन कुमार, रामचंद्र, यश, कुश, हैप्पी, वीरेंद्र कुमार, हजूर चंद, रूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, मनोज कुमार, संजय व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मंडल के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
Paonta Sahib, Sirmaur | Jul 26, 2026