चक्रधरपुर: सुरबुड़ा पंचायत में ग्रामीणों के बीच मच्छरदानियों का वितरण
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सुरबुड़ा पंचायत में आयुष विभाग के तहत संचालित आयुर्वेदिक चिकित्सालय निश्चिंतपुर की ओर से मंगलवार को।ग्रामीणों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।