कांके: लोअर बाजार थाना क्षेत्र से ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2025 लोअर बाजार थाना क्षेत्र से ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करने के दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रविवार शाम करीब सात बजे समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करने के दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में खालिद रजा उर्फ माया और अशफाक अंसारी शामिल हैं।