कांके: रांची के पुरुलिया रोड पर सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, यातायात बाधित
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2025 रांची स्थित पुरुलिया रोड में सोमवार सुबह करीब आठ बजे सड़क पर विशालकाय पेड़ गिर गया है। विशालकाय पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। विशालकाय पेड़ गिरने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन ने यातायात को सामान्य करने के लिए काम शुरू कर दिया है। गनीमत रही कि विशालकाय पेड़ गिरने से किसी के हताहत होने की फिलहाल खबर नहीं है।