जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरथ गांव के नया मोहल्ला में रविवार की सुबह 6 बजे के करीब एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तीन बेटियों की मां तराना खातून की उसके ही पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति मो. इरफान अंसारी खुद टाउन थाने पहुंचा और पुलिस के समक्ष पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकारा ।