106 रक्त पुष्प अर्पित हुए शहीद भगत सिंह जी की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में
उदयपुर : शहीदे आज़म भगत सिंह जी की जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य मे G6 फार्मेसी एवं रक्तदाता युवा वाहिनी के सयुक्त तत्वाधान मे श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। G6 फार्मसी के कपिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया आज के शिविर मे महाराणा भूपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम ने 106 यूनिट रक्त संग्रहण किया।
अमर शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि स्वरूप शिविर में 106 रक्तदाताओं ने अनजान पीड़ितों के लिए मानवता की सेवा में अपना सामाजिक एवं नैतिक कर्तव्य का पालन करते हुए सहयोग प्रदान किया ।
शिविर संयोजक अनुप औदिच्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर मे G6 फार्मेसी की और से रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीर भाई - बहनों को उपरना ओढ़ा कर प्रशस्ति पत्र एवं तुलसी का पौधा दे कर सम्मानित किया गया।शिविर में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा , दिनेश श्रीमाली बतौर अतिथि पधारे । रक्तदाता युवा वाहिनी के कमलेश आचार्य, रोहित जोशी, दिनेश सोनी, दिलीप साहू, अजय जी व्यास एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
प्रदीप ओदिच्य, राकेश जोशी, मनीष तिवारी,कपिल सोनी, मदन कच्छेर, शैलेन्द्र ओदिच्य, हितेश शर्मा, हार्दिक शर्मा एवं करण का विशेष योगदान रहा।