उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र के वीरिया गाॅव से इस वक्त की बड़ी खबर करीब 7 दिन पूर्व घर से
लापता हुए प्रकाश चंद्र गहलोत पिता भूर सिंह गहलोत उम्र 17 वर्ष का शव आज शनिवार प्रात 11:00 बजे वीरिया गांव के बिना मुंडेर के कुएं में पड़ा मिला उक्त सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक श्रीमान दीपेंद्र सिंह राठौर के आदेश एवं श्री धनेंन्द्र कश्यप के दिशा निर्देशन में टीम का गठन कर मोके के लिए रवाना किया टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाल पुलिस थाना कानोड़ के सुपुर्द दिया टीम में प्रवीण सिंह राठौर दिनेश गमेती गौरव बागोरा कैलाश गमेती मुकेश सेन वाहन चालक बने सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे