मैत्रीपूर्ण कॉग्निवेरा T-20 पुलिस लीग KPL क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का SP ने एसपी आफिस में किया विमोचनः-
करौली एसपी लोकेश सोनवाल ने सामुदायिक पुलिसिंग को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से आगामी दिसंबर और जनवरी माह में आयोजित होने वाली मैत्रीपूर्ण कॉग्निवेरा T-20 करौली पुलिस लीग (KPL) क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया है। एसपी लोकेश सोनवाल ने बुधवार शाम 4:00 बजे जानकारी देकर बताया कि नशा, साइबर अपराध एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध युवाओं को जागरुक किया जाएगा।
करौली जिले की आम आवाम (सीएलजी व Y/CLG सदस्यों, कैडेट्स, बुद्धिजीवी वर्ग) में पुलिस के प्रति आपसी मैत्री भावना पैदा करने अपराधिक प्रवृत्ति एवं सामाजिक गतिविधियों यथा नशा साइबर क्राइम छेड़छाड़ बाल अपराधों को रोकने हेतु युवाओं को जागरूक करने व उन्हें पुलिस व्यवस्था से जोड़कर पुलिस युवा सहभागिता को बढ़ावा देने एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी रूप में युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से कॉग्निवेरा T-20 करौली पुलिस लीग (KPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है:-
▶ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल के निर्देशन में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना तथा युवाओं को पुलिस से जोड़कर पुलिस-युवा सहभागिता को मजबूत करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से CLG एवं Y-CLG सदस्य, पुलिस कैडेट्स, स्थानीय पत्रकार, बुद्धिजीवी वर्ग एवं क्षेत्र के युवा एक साझा मंच पर पुलिस के साथ जुड़ेंगे।
▶ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत युवाओं और पुलिस के मध्य परस्पर सहभागिता को मजबूती प्रदान करने के कॉग्निवेरा T-20 करौली पुलिस लीग (KPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दिसंबर व जनवरी माह में कराया जाना प्रस्तावित है। क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 प्रारूप में लीग कम नॉक आउट के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार खेली जाएगी:-
➤ कॉग्निवेरा T-20 करौली पुलिस लीग (KPL) क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक जिला करौली के क्षेत्राधिकार के 19 थाना क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। जो निम्न प्रकार है कोतवाली करौली, सदर करौली मासलपुर, लांगरा, मंडरायल, करणपुर, कैलादेवी, मामचारी, सपोटरा, कुड़गांव, कोतवाली हिंडौन, सदर हिंडौन, नई मंडी हिंडौन, सूरौठ, श्री महावीर जी, टोडाभीम, बालघाट, नादौती, गढ़मोरा एवं पुलिस चौकी गुढ़ाचंद्रजी, शहर सोप, मेहंदीपुर बालाजी, कस्बा चौकी टोडाभीम, दलपुरा, महू, जगर, पांचना चौकी, रघुवंशी, गदका की चौकी, टाउन चौकी कोतवाली करौली।
प्रतियोगिता के नियम :- जिले के 19 थानों के Y-CLG के बीट स्तर की टीमें गठित कर प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा। इस प्रकार लगभग 512 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी, प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में 14 सदस्य होगे जिसमें कम से कम एक पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से प्लेइंग इलेवन में खेलेगा। इस प्रकार प्रतियोगिता में लगभग 7168 खिलाडी भाग लेगें ।
थाने की प्लेइंग इलेवन टीम का गठन इस प्रकार से होगा, सम्बन्धित थाने से अधिकतम 01 पुलिसकर्मी Y-CLG एवं CLG खिलाडी होगें, खिलाडियों में पुलिस केडेट, स्थानीय पत्रकार भी शामिल होगे।
टीम का कप्तान Y-CLG से होगा, उपकप्तान पुलिसकर्मी होगा।
Y-CLG, पुलिस केडेट, CLG के सदस्य यथा संभव संबंधित थाने के क्षेत्राधिकार में निवास करने वाले होने चाहिये।
प्रतियोगिता में 18 वर्ष के ऊपर वयस्क ही भाग ले सकेगा, खिलाडियों का आई.डी. प्रूफ और आयु प्रमाण पत्र टीम की सूची के साथ सम्बन्धित थानाधिकारी को भेजना होगा ।
प्रतियोगिता में ओपन जिला स्तरीय / राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता तथा इससे उच्च श्रेणी में भाग ले चुके खिलाडियों को टीम में लिया जाना निषेध है।
नियमों के उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत को तकनीकि समिति में भिजवाया जाएगा, जिसमें रणजी ट्राफी खेले हुए खिलाडी शामिल है। शिकायत के सम्बन्ध में तकनीकि समिति का निर्णय सर्वोपरि होगा ।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडी निर्धारित ड्रेसकोड पहनेगे। प्रतियोगिता के दो चरण होगें, थाने स्तर पर प्रथम चरण एवं जिला स्तर पर द्वितीय चरण। प्रतियोगिता में थाने स्तर की टीमें के मध्य मैच आयोजित होगे, जो टेनिस बॉल से खेले जायेगे एवं थाने स्तर के मैचों के तत्पश्चात जिले की सभी थानों के एक-एक टीमें बनाकर प्रतियोगिता का द्वितीय चरण होगा। द्वितीय चरण में सफेद लेदर बॉल से मैच खेले जायेगें।
प्रथम चरण में एक ग्राउन्ड पर प्रतिदिन 3 मैच प्रस्तावित है, द्वितीय चरण में 02 मैच प्रस्तावित है। जिसके लिए टेन्ट, कुर्सिया, माईक और साउन्ड सिस्टम आदि की व्यवस्था होगी ।
10. प्रतियोगिता में पारितोषिक वितरण होगा जिसमे मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द सिरीज तथा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, फिल्डर को पुरस्कृत किया जाएगा। एक विशेष पुरस्कार का प्रावधान है।
11. प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को चल-वैजयन्ति ट्राफी प्रदान की जावेगी ।