बक्सर: गंगा पुल से यूपी जाने की इजाजत सिर्फ़ NH-922 से आने वाले ट्रकों को, SDM ने जारी किया फरमान
Buxar, Buxar | Jan 29, 2025 बालू लेकर उतर प्रदेश जाने वाले ट्रक ड्राइवरों व मालिकों के लिए बुरी खबर है. क्योंकिराष्ट्रीय राजमार्ग-922 के दलसागर से आने वाले बालू लदे ट्रकों को ही वीर कुंवर सिंह सेतु से होकर उत्तर प्रदेश की सीमा में जाने दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त अन्य किसी मार्ग से आने वाले बालू लदे ट्रकों को वीर कुंवर सिंह सेतु पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.