लखीसराय: जिला मुख्यालय स्थित वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का जिला प्रशासन ने विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार की पूर्वाहन 11,20 पर निरीक्षण किया। डीएम शैलेन्द्र कुमार ,साइबर डीएसपी अजीत प्रताप चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार समेत राजनीतिक प्रतिनिधि के रूप में निरीक्षण कार्य में मौजूद रहे।