मोहनलालगंज: आगामी होली और रमजान में शांति व्यवस्था को लेकर मोहनलालगंज पुलिस सतर्क, संवेदनशील स्थानों पर किया फ्लैग मार्च
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा बताया गया की मोहनलालगंज क्षेत्र में आगामी होली और ईद त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहारों के दौरान अफवाह या सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है।