मोहनलालगंज: होली-ईद पर निगोहा पुलिस सतर्क, समन्वय बेहतर बनाने के लिए चौपाल लगाई, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए
निगोहा पुलिस द्वारा बताया गया की आगामी होली और ईद त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह या सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी दौरान क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए है।