मोहनलालगंज: LDA उपाध्यक्ष के निर्देश पर गोसाईंगंज में 2 अवैध प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त
एलडीए कार्यालय द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि गोसाईगंज क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही 2 प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया है। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। LDA उपाध्यक्ष के निर्देश पर दो अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है।