मोहनलालगंज: गोसाईगंज के सोनई कजेहरा में अवैध प्लॉटिंग पर LDA का बुलडोजर चला, 25 बीघा क्षेत्रफल में फैली अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त
एलडीए द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। एलडीए की टीम ने ग्राम सोनई कजेहरा में लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया है। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही इस अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए थे।