मोहनलालगंज: लखनऊ कमिश्नर ने नगराम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए
ग्राम पंचायत नबीनगर के मजरा भजा खेड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें पहुंचे ग्रामीणों ने कमिश्नर रोशन जैकब के सामने गांव की समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे उठाए। बैठक में गांव के सभी प्रधानों को बुलाया गया था। प्रधानों ने अपनी ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी है।