Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

जीएसटी घोटाले का बड़ा खुलासा! 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, करोड़ों की टैक्स चोरी का पर्दाफाश संतकबीरनगर पुलिस को जीएसटी कर चोरी और फर्जी बिलिंग के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 25-25 हजार रुपये के इनामी दो वांछित आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दिल्ली के हरिनगर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्में तैयार कीं और उन्हीं के जरिए नकली बिल, फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल जारी किए जाते थे। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क ने करोड़ों रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी क्लेम कर सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया। जांच में करीब 19 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध जीएसटी हेराफेरी का मामला सामने आया है। इससे पहले इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को फरवरी 2026 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पकड़े गए दोनों आरोपी इस पूरे फर्जीवाड़े के अहम किरदार बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे फर्जी फर्मों के जरिए नकली बिल बेचने और जीएसटी चोरी कराने का काम करते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। संतकबीरनगर पुलिस और एसटीएफ की इस कार्रवाई को आर्थिक अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जीएसटी घोटाले का बड़ा खुलासा! 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, करोड़ों की टैक्स चोरी का पर्दाफाश संतकबीरनगर पुलिस को जीएसटी कर चोरी और फर्जी बिलिंग के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 25-25 हजार रुपये के इनामी दो वांछित आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दिल्ली के हरिनगर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्में तैयार कीं और उन्हीं के जरिए नकली बिल, फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल जारी किए जाते थे। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क ने करोड़ों रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी क्लेम कर सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया। जांच में करीब 19 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध जीएसटी हेराफेरी का मामला सामने आया है। इससे पहले इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को फरवरी 2026 में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पकड़े गए दोनों आरोपी इस पूरे फर्जीवाड़े के अहम किरदार बताए जा रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे फर्जी फर्मों के जरिए नकली बिल बेचने और जीएसटी चोरी कराने का काम करते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। संतकबीरनगर पुलिस और एसटीएफ की इस कार्रवाई को आर्थिक अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। - Khalilabad News