मैहर: मैजर के निजी अस्पताल में शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने की जांच
मैहर। निजी मेडिकल मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं और मरीजों से कथित दुर्व्यवहार की शिकायतों के बाद प्रशासनिक टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के निर्देश पर एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, नायब तहसीलदार सतनामी और मैहर सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. आर.एन. पांडे की अंगुआई मे यह जांच किए जाना बताया गया है।