चोरी के मामले में वांछित *आरोपी गिरफ्तार, 4.2 लाख रुपये का सोने का कड़ा बरामद — 100% रिकवरी*
पुलिस थाना कोट कहलूर में शिकायतकर्ता विनोद सिंह द्वारा सोने का कड़ा चोरी होने की शिकायत पर अभियोग संख्या 01/2026, दिनांक 01.01.2026, धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में दो आरोपियों दुर्गी देवी तथा कृष्णा कौर को दिनांक 02.01.2026 को गिरफ्तार किया गया था।
मामले में संलिप्त तीसरी आरोपी विद्या देवी पत्नी बलकार सिंह, निवासी गांव रोहटी छन्ना, डाकघर रोहटी, तहसील नाभा, जिला पटियाला, पंजाब, उम्र 76 वर्ष को दिनांक 27.08.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुलिस द्वारा चोरी किया गया सोने का कड़ा बरामद करवाया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹4.20 लाख है।
इस प्रकार मामले में चोरी हुए सोने के कड़े की 100 प्रतिशत रिकवरी कर ली गई है।