बिंदकी: भिखनीपुर गांव में भंडारा खाने गए व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के भिखनीपुर गांव में सोमवार को भंडारा खाने गए शिवनारायण तिवारी उर्फ बच्चा निवासी चांदपुर थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर के साथ भिखनीपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी व उनके लड़के लवकुश तिवारी एवं अंकुश तिवारी तथा उनकी पत्नी ने मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात 12 बजे मुकदमा दर्ज किया।