हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में बीण्एण् की छात्राओं ने किया नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत
हिंदू गर्ल्स कॉलेजए जगाधरी में बीण्एण् की छात्राओं द्वारा नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष की छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियोंए संगीतए नृत्य एवं मनोरंजक खेलों में बढ़.चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना ने नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रत्येक छात्रा को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए विभिन्न अवसर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ.साथ सांस्कृतिक एवं सह.पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वासए नेतृत्व क्षमता एवं आपसी सहयोग की भावना को विकसित करते हैं।
फ्रेशर्स पार्टी के सफल आयोजन में डाॅ० श्रीमती पिंकी एवं श्रीमती रितू ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महाविद्यालय में नए प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए यह कार्यक्रम एक.दूसरे से परिचित होने और नए मित्र बनाने का अच्छा अवसर है। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ महाविद्यालय की सभी गतिविधियों में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन किया गयाए जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। फ्रेशर्स पार्टी का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित करवाना तथा उनमें आत्मविश्वास एवं आपसी सौहार्द की भावना विकसित करना था।
इस अवसर पर सुश्री अनुपमा गर्गए डॉण् सुरूचि कलरा चौधरीए सुश्री निधि एवं डॉण् सलोनीए ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी छात्राओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और नवप्रवेशी छात्राओं ने महाविद्यालय में अपने नए सफर की सुखद शुरुआत की।
फ्रेशर्स पार्टी के विजेता
मिस फ्रेशर दृ सुश्री आॅचल
मिस टैलेंट. सुश्री रविना
मिस ब्यूटि दृ सुश्री रितिका