भाजपा की नीतियों से किसान, मजदूर और युवा परेशान, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी उठ रहे सवाल: कुमारी सैलजा
भट्टू ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन में सैलजा बोलीं संविधान, मताधिकार और जनता के अधिकारों की लड़ाई गांव-गांव व बूथ-बूथ तक पहुंचाएं
भट्टूकलां, 23 सितंबर।
सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, मजदूर, युवा और आम परिवार परेशान हैं। नात्थूसरी चौपटा सहित क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर जनता लगातार जवाब मांग रही है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज को पूरी मजबूती से उठाते हुए संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की लड़ाई को हर गांव, बूथ और घर तक पहुंचाएगा।
कुमारी सैलजा बुधवार को भट्टू ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा देश को कमजोर करने तथा लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। चुनाव नजदीक आते ही धार्मिक और जातीय मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, खेती और उद्योगों की बदहाली से हटाने का प्रयास किया जाता है।
सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के तीन में से दो आयुक्तों ने कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं। फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर भी आपत्ति जताई गई। यदि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों पर आयोग के भीतर ही बार-बार असहमति सामने आ रही है तो देश के मतदाताओं को पूरी पारदर्शिता के साथ जवाब मिलना चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग उठा रहे हैं। रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े मीडिया संस्थानों पर भी दबाव बनाया जा रहा है और ईडी की कार्रवाई का भय दिखाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश होती है। प्रधानमंत्री मीडिया के सवालों का सामना नहीं करते, जबकि कांग्रेस नेतृत्व हमेशा मीडिया के समक्ष अपनी बात रखता रहा है।
सांसद ने भाजपा सरकार को ‘झूठ का डबल इंजन’ बताते हुए कहा कि काला धन वापस लाने सहित जनता से किए गए वादे जुमले साबित हुए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, पेपर लीक हो रहे हैं