धनौरा: बछरायूं के एक गांव निवासी नाबालिक किशोरी को मुस्लिम युवक ने बहला-फुसलाकर ले गया, पुलिस ने तहसील के पास से किया गिरफ्तार
क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग सोमवार की रात को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजन सुबह जाग होने पर पता चला। आसपास तलाश की गई तो कुछ अता पता नहीं चला। परिजनों ने गांव के रहने वाले रिजवान पर नाबालिग को बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने की वजह से तनाव की स्थिति बनी हुई थी।