धनौरा: गजरौला के एक गांव में शादी के 6 दिन बाद विवाहिता प्रेमी संग फरार, परिवार के लोग परेशान, फोटो-वीडियो हुआ वायरल
शादी से छह दिन बाद विवाहिता ने ससुराल वालों को नशीली चाय पिलाई तथा अपने प्रेमी संग फरार हो गई। सुबह उठने पर ससुराल वालों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने विवाहिता के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने विवाहिता के प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।