धनौरा: गजरौला स्टेशन रोड पर टेंपो हटाने को लेकर दो युवकों में हुई मारपीट, कार में की तोड़फोड़, थाने पहुंचे
टैंपो बचाने को लेकर व्यापारी नेता के पुत्र व ज्वैलर्स में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक कार के शीशे भी टूट गए। घटना से अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। तहरीर पुलिस को दी है। व्यापारी नेता अनुराग बंसल का बेटा यश बंसल मंगलवार को आटे की सप्लाई करने के लिए टैंपो से स्टेशन रोड पर आया था। टैंपो चालक चला रहा था।