धनौरा: महाशिवरात्रि पर गजरौला के चाकेश्वर मंदिर पर भक्तों की उमड़ी भीड़, 8 किलोमीटर लंबी लाइन, पुलिस तैनात
आपको बता दे की गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र में स्थित चाकेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, मंदिर से 8 किलोमीटर लंबी भक्तों की लाइन लग गई, उनकी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी वहां तैनात रही, महाशिवरात्रि पर्व पर सभी भक्त मंदिर पर जल अभिषेक करने के लिए बुधवार सुबह 5:00 से पहुंचने शुरू हो गए थे, तब से यह लाइन लगी हुई नजर आ रही है।