सकरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम व तजिया जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जनप्रतिनिधि मौजूद थे