बोचहां: मुरौल में एनएम में अस्पताल का ताला बंद कर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।
प्रखंडों में पदस्थापित एएनएम शुक्रवार को भी हड़ताल पर रही। इस दौरान मुरौल सीएचसी में ओपीडी में तालाबंदी कर अस्पताल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। नर्सों ने बताया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, रेफरल अस्पताल सकरा में प्रदर्शन करने साथ ही ओपीडी में ताला जड़ दिया। इस कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ा।