बोचहां: सकरा थाना क्षेत्र के सिहों चौक के समीप साइड लेने के दौरान कार चालाक ने सीसा तोड़ा।
थाना क्षेत्र के सिहो के पास गुरुवार देर रात साइड लेने के दौरान ट्रेवल्स एजेंसी संचालक की कार के शीशा को दूसरी कार के चालक ने डंडा मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें ट्रेवल्स संचालक चंदन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गश्ती टीम ने उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।