बोचहां: सकरा प्रखंड के कदाने नदी में जल स्तर की हो रही बढ़ोतरी , ग्रामीणों में दहशत।
सकरा में पिछले दिनों हुई बारिश से कदाने नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से आसपास के गांव में दहशत का माहौल हैं। हालाकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है। स्थानिय हरिनंदन ठाकुर ने बताया कि कदाने नदी के जल स्तर में धीरे - धीरे वृद्धि हो रही हैं। प्रशासन को इस पर विशेष ध्यान देना होगा ।