बिलासपुर: जिले में 18-19 वर्ष के युवाओं के लिए विशेष मतदाता नामांकन अभियान
21 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित कर 18 से 19 वर्ष के युवाओं का मतदाता सूची में पंजीयन कराया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अम्बिकेश प्रताप सिंह ने भी विशेष कैंप का निरीक्षण किया। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत 2027 के पुनरीक्षण के लिए चलाया गया।