श्रीमती खुशबू को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ मिलने पर धुंये से मिला छुटकारा
----
ग्राम बरेठी की निवासी श्रीमती खुशबू को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन मिला है। अब उन्हें खाना बनाने में किसी भी प्रकार की कोई भी कठिनाई नहीं होती है। इसके लिये श्रीमती खुशबू प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद दे रही हैं।
श्रीमती खुशबू ने अपने अनुभव साझा करते हुये बताया कि पहले उनके घर पर चूल्हे पर खाना बनता था, जिससे घर में बहुत धुंआ हो जाता था और समय भी बहुत लगता था। लेकिन जब से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से अब सारी समस्याओं से छुटकारा मिल गया है। अब खाना बनाने में समय भी ज्यादा नहीं लगता और धुंये की भी समस्या नहीं होती है।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh