डिंडौरी: कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने निर्माण विभाग की बैठक में अधिकारी-कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने निर्माण विभाग की बैठक लेते हुए निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार शाम 5:30 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बरसात के पूर्व निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।