विदिशा: ग्राम जीवाजीपुर के पास बेतवा नदी में मिला अज्ञात महिला का उतराता शव, होमगार्ड ने मेडिकल कॉलेज भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जीवाजीपुर पास बेतवा नदी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। होमगार्ड और मोटर वोट की मदद से शव को बाहर निकाला गया। महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। उसका शव क्षत-विक्षत हालत मे मिला है। आशंका है कि वह नदी के ऊपरी क्षेत्र चरणतीर्थ की ओर से बह कर आई हो।