कुर्था: मेदिनीपुर बड़हिया गांव में बिजली के करंट से एक वृद्ध की मौत
Kurtha, Arwal | Aug 7, 2026 कुर्था प्रखंड क्षेत्र के मेदिनीपुर बडहिया गांव निवासी 60 वर्षीय किसान अंबिका प्रसाद की शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे धान के खेत में खाद छूटने के क्रम में बिजली की करंट से मौत हो गई। अपने खेत में खाद छिटने गए थे। इसी क्रम में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए ।जिसके फल स्वरुप अचेत होकर गिर पड़े। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।