दतिया नगर: 62 आईपीएस तबादलों में दतिया एसपी बदले, मयूर खंडेलवाल नए एसपी बने, सूरज कुमार वर्मा भिंड भेजे गए
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने शनिवार रात करीब 10 बजे 62 आईपीएस अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की। इस सूची में प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। प्रशासनिक फेरबदल का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल अंचल में देखने को मिला। तबादला सूची में दतिया जिले के पुलिस अधीक्षक भी बदल दिए गए हैं। आदेश के अनुसार भोपाल में डीसीपी पद पर पदस्थ थे।