दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन, मॉक पोल, मतदाता की पहचान, मतदान सामग्री के उपयोग, आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति तथा मतदान समाप्ति के उपरांत की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।
इस दौरान मतदान दलों को विभिन्न परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं का अभ्यास भी कराया गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#datia #DatiaByElection2026 #दतिया #MadhyaPradesh
11 views | Datia, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026