नावकोठी: इसफा के वार्ड-11 में हाईटेंशन तार हादसे को दे रही न्योता, ग्रामीणों ने DM को आवेदन देकर सुरक्षा जाल लगाने की मांग की
हसनपुर बागर पंचायत के इसफा वार्ड नंबर 11 में 11हजार वोल्ट के तार हादसे को निमंत्रण दे रही है। इस को लेकर ग्रामीणों ने डीएम बेगूसराय को आवेदन देकर तार में सुरक्षा जाल लगाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि घनी आबादी होने के कारण बरसात के दिनों में 11 हजार वोल्ट के तार से आग की लपटें निकलती है जो कभी भी बड़ा हादसा को जन्म दे सकती है।