नावकोठी: डुमरिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, नावकोठी थाने में मामला दर्ज
रजाकपुर पंचायत के डुमरिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस सिलसिले में तुलसी साह ने गांव के सुरेंद्र यादव दिनेश यादव सहित उन लोगों के विरुद्ध जान मारने की नीयत से कुदाल से सिर पर वार कर जख्मी करने का आरोप लगाकर थाना में कांड अंकित कराया है। उसने बताया है कि उपरोक्त लोग सुबह-सुबह लाठी डंडे और कुदाल लेकर आए और मारपीट करने लगे।