नावकोठी: नावकोठी के विमर्श कक्ष में आयुष्मान कार्ड निर्माण की हुई समीक्षा,4दिन में बने 441 कार्ड,लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश
नावकोठी के विमर्श कक्ष में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड निर्माण के समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता BDO चिरंजीव पांडे ने किया। 31 जुलाई तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड निर्माण कराया जाना है। इसके पात्रता वाले लोगों को कार्ड बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने चार दिन में मात्र 441 कार्ड निर्गत होने पर नाराजगी जाहिर की।