किशनगंज: राजस्व रिकॉर्ड सुधार के लिए कलेक्टर से मिलेगा बंगाली समाज का प्रतिनिधिमंडल
सुभाष घट्टी गांव में अखिल राजस्थान बंगाली महासंघ की बैठक अध्यक्ष जय कुमार हलदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुनर्वास प्राप्त चार गांवों के दलित हिंदू परिवारों के राजस्व रिकॉर्ड में जाति संबंधी सुधार नहीं होने पर चर्चा की गई। समाज ने बताया कि सरकार के आदेश के बावजूद तीन माह में कमेटी का गठन और रिकॉर्ड सुधार की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।