चनपटिया: जर्जर भवन बना खतरा: चनपटिया प्रखंड कार्यालय के मुद्दे पर विधानसभा में गरजे अभिषेक रंजन
चनपटिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भवन अब खतरे की घंटी बन चुका है। छत और दीवारें कमजोर हो गई हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग प्रशासनिक और राजस्व कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं, ऐसे में जनसुरक्षा और कामकाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं। आज 19फरवरी गुरुवार करीब दो बजे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने विधानसभा में इस गंभीर