चनपटिया प्रखंड के मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत शेख धुर्वा गांव में कल रात बाइक चोरी की कोशिश को ग्रामीणों की सतर्कता से विफल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कल 19 फरवरी की रात करीब 9 बजे अभिनय राय (पिता– दशरथ राय) के दरवाजे पर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास दो अज्ञात चोरों द्वारा किया जा रहा था। आहट सुनकर अभिनय राय घर से बाहर निकले और एक चोर को