बरहरुवा: हाईवा की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर घायल, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया
रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पलटनिया रोड में होली फैमिली स्कूल के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार हाईवा रजिस्ट्रेशन संख्या एन एल 01 ए/ ई 7867 की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा पहुंचाया गया।