धोरैया: धोरैया प्रखंड क्षेत्र में सुहागिनों ने हर्षोल्लास से की वट सावित्री की पूजा, भक्तिमय माहौल
Dhuraiya, Banka | May 26, 2025 अक्षय सुहाग व पति की दीर्घायु और सेहत-नेमत की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को दिन के करीब 10 बजे वट सावित्री पूजन पर्व धूमधाम से मनाया. सुबह से ही सुहागिन महिला शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना करने के लिए सज-धजकर हाथों में फलों की डाली, पकवान और बांस के बने पंखे के साथ बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा-अर्चना की.