धोरैया: बड़ुवा बहियार के पास अनियंत्रित होकर पलटा टोटो, चालक समेत दो लोग हुए घायल
Dhuraiya, Banka | May 25, 2025 बड़ुवा बहियार के पास रविवार की शाम करीब 4 बजे एक टोटो अनियंत्रित होकर पलटी मार दी. जिससे टोटो पर सवार यात्री सहित चालक जख्मी हो गया.सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा जख्मी चालक कुसमी गांव निवासी निरंजन सिंह तथा टोटो पर सवार यात्री जाखा गांव निवासी राधा देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लाया गया.जहां से दोनों को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.