धोरैया: डीआरडीए निदेशक ने धोरैया में आवास सहायकों के साथ की बैठक, अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के दिए निर्देश
Dhuraiya, Banka | May 24, 2025 प्रखंड कार्यालय धोरैया में डीआरडीए निदेशक श्रीनिवास ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे आवास सहायकों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से 2024.. 26 तक के आवास योजना की समीक्षा की गई. अपूर्ण आवास को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया. बताया गया की 2024......25 में 1186 आवास लंबित हैं. 2025.. 26 में 888 आवास का लक्ष्य है,जो कार्य प्रगति पर है.