हरदोई: बुजुर्ग हिस्ट्रीशीटरों की खत्म होगी हिस्ट्रीशीट, एसपी ने की पहल, बुलाए गए एसपी ऑफिस
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2025 एसपी नीरज कुमार जादौन ने एक सराहनीय और अनूठी पहल करते हुए जिले के 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग हिस्ट्रीशीटर्स को गुरुवार दोपहर 1बजे एसपी ऑफिस बुलाकर उनसे भविष्य में अपराध न करने का वचन लिया और उनकी हिस्ट्रीशीट आज से समाप्त कर दी और कहाकि नियमानुसार उनकी हिस्ट्रीशीट बन्द करा दी जाएगी। इस कदम से अब इन बुजुर्गों को थाने में नियमित हाजिरी लगाने की जरूरत नहीं होगी।