हरदोई: सांडी चुंगी में बीच सड़क पर युवक की पिटाई करने के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2025 कोतवाली शहर क्षेत्र के सांडी चुंगी पर एक युवक की पिटाई के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित युवक सुधीर निवासी आजाद नगर थाना कोतवाली शहर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।