हरदोई: अलीनगर मार्ग पर गोबरहा गांव के पास गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत और दूसरा घायल
Hardoi, Hardoi | Feb 5, 2025 टड़ियावां थानाक्षेत्र के अलीनगर मार्ग पर गोबरहा गांव के पास बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चला रहा एक भाई घायल हो गया और उसके छोटे भाई की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।