हरदोई: माउंट केन्या पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराएंगे पर्वतारोही अभिनीत मौर्य, डीएम ने दी शुभकामनाएं
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2025 माउंट केन्या पर पहली बार भारतीय ध्वज फहराएंगे पर्वतारोही अभिनीत मौर्य। अभियान की सफलता के लिए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने एक नए मिशन की तैयारी शुरू कर दी है। माउंट केन्या चोटी पर चढ़ाई करने के लिए अभिनीत ने बताया वो केन्या देश जाएंगे और नैरोबी से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर स्थित है चोटी।